Breaking News

यूपी टी-20 लीग मैच : शहीद पथ पर बसों और व्यावसायिक वाहनों का डायवर्जन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को यूपी टी-20 लीग-2026 के मैच को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 14 अगस्त को दोपहर तीन बजे से मैच समाप्ति तक शहीद पथ पर रोडवेज, निजी बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहन और किराये की टैक्सी-कारों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।
यातायात पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर रोड से आने वाले रोडवेज व अन्य व्यावसायिक वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे, जबकि अर्जुनगंज-कैंट की ओर से आने वाले वाहन कटाई पुल से वैकल्पिक मार्ग पर जाएंगे। निजी बसों को भी निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करना होगा। सिटी बसें चलती रहेंगी, लेकिन हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर नहीं रुकेंगी और सड़क की दाईं ओर चलेंगी।
शहीद पथ और सर्विस रोड पर आटो व ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले आटो-ई रिक्शा अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे। इसके बाद पीएचक्यू के सामने से जी-20 तिराहे होते हुए गोमतीनगर की ओर जाएंगे। सुल्तानपुर रोड से आने वाले आटो-ई रिक्शा लूलू मॉल की ओर जाएंगे। अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में सवारी उतारने या बैठाने पर रोक रहेगी। ओला-ऊबर समेत अन्य किराये के वाहनों को भी हुसड़िया-सुशांत गोल्फ सिटी के बीच सवारी उतारने-बैठाने की अनुमति नहीं होगी। एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
पासधारी निजी वाहन अहिमामऊ से एचसीएल, वाटर टैंक तिराहा और प्लासियो होते हुए निर्धारित पार्किंग में जाएंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग प्लासियो मॉल के पीछे होगी। अवैध पार्किंग पर टोइंग और क्लैंपिंग की कार्रवाई होगी। टिकट पर दिए क्यूआर कोड से पार्किंग स्थल की जानकारी मिलेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दर्शकों को तीन घंटे पहले प्रवेश मिलेगा, जबकि दूसरी पारी के मध्य तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। यातायात पुलिस ने दर्शकों से 18 से 20 बजे के पीक समय से बचते हुए पहले या बाद में आने की अपील की है।

Check Also

रेजिडेंट डॉक्टरों को सिखाई सुरक्षित प्रिस्क्रिप्शन और अग्नि सुरक्षा की तकनीक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES