Breaking News

तिरंगों से सजा सिरौली गौसपुर, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ की ओर से आयोजित रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर अनिल कुमार सरोज ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। ग्राम प्रधान मैकुलाल कनौजिया भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने की अपील की। उप जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ केवल ध्वज फहराने का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और अपनत्व की भावना मजबूत करने का प्रयास है। प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करते हैं।
राष्ट्रीय कवि एवं शिक्षक प्रदीप महाजन और मनोज स्वतंत्र ने ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से वातावरण में देशभक्ति का रंग भर दिया। थानाध्यक्ष बदोसराय राम अवतार सरोज ने राष्ट्रीय एकता, अनुशासन औ
कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी श्री जय सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में विद्यार्थी और युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Check Also

नकली दवाओं के नेटवर्क पर एफएसडीए का शिकंजा, चार के खिलाफ एफआईआर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। नकली और संदिग्ध दवाओं की सप्लाई चेन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES