Breaking News

जयंत चौधरी के जन्मदिन पर रालोद छात्रसभा ने हनुमान सेतु मंदिर में की विशेष पूजा, विशाल भंडारे का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा की ओर से हनुमान सेतु मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने विधिवत पूजा कर जयंत चौधरी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत हनुमान सेतु मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए छात्रसभा के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर छात्रसभा के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा अमन पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी एवं प्रदेश महासचिव छात्रसभा मनीष पार्थ तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का जीवन संघर्ष, सिद्धांतों और जनसेवा को समर्पित रहा है। वे निरंतर युवाओं, किसानों और छात्रों के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। संयुक्त बयान में अमन पाण्डेय और मयंक त्रिवेदी ने कहा कि जयंत चौधरी युवाओं, किसानों और छात्रों की सशक्त आवाज हैं। उनके विचारों से प्रेरित होकर रालोद छात्रसभा भविष्य में भी सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES