Breaking News

जयंत चौधरी के जन्मदिन पर रालोद प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास, प्रदेश भर में सेवा कार्यक्रम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में लखनऊ स्थित राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, युवा, किसान और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि माननीय जयंत चौधरी जी द्वारा युवाओं, किसानों, व्यापारियों और कामगारों के हित में किए जा रहे कार्य भविष्य के भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी की नीतियों और सोच से समाज के हर वर्ग में नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार हुआ है। आज उनके जन्मदिन पर किसानों, मजदूरों, कामगारों और व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जब सभी ने उन्हें शुभाशीष देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
रोहित अग्रवाल ने बताया कि जयंत चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ, रक्तदान शिविर लगाए गए, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए। इसके साथ ही मंदिरों में हवन और पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने सामाजिक सरोकार और सेवा की भावना को भी मजबूती से प्रस्तुत किया।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES