Breaking News

लखनऊ में दो बहनों की आत्महत्या के बाद पालतू कुत्ते टोनी की भी मौत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ में जिस कुत्ते के लिए दो सगी बहनों ने सुसाइड किया था, उसकी भी मौत हो गई है। जर्मन शेफर्ड नस्ल का डॉग टोनी एक महीने से पेट की बीमारी से जूझ रहा था। दोनों बहनों का उससे गहरा लगाव था। दवा लेने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो दोनों बहनें डिप्रेशन में चली गईं। तीन दिन पहले राधा और जिया ने फिनायल पीकर जान दे दी थी। मरने से पहले उन्होंने मां से कहा था- हमारे मरने के बाद डॉगी को घर से भगाना मत। शनिवार सुबह कुत्ते की भी मौत हो गई। परिवार वाले टोनी का अंतिम संस्कार करेंगे। परिवार के लोगों ने बताया कि राधा और जिया ने मरने से पहले कुत्ते की देखभाल करने को कहा था। हम लोग उसका उपचार करा रहे थे, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। घटना पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES