Breaking News

छठ पूजा : उगते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओं ने व्रत तोड़ा

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी) मोहन वर्मा
लखनऊ11 नवम्बर। पूर्वी भारत का प्रमुख त्योहार डाला छठ त्यौहार 35 बटालियन पीएसी में पी ए सी सुरछा दल, नगर निगम पार्षद की सुंदर व्यवस्था के बीच हर्षोउल्लास से भारी संख्या में लोगों द्वारा सपरिवार मनाया गया। छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व उत्तरी और पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है। छठ पूजा मुख्य रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार यह पर्व मनाया जाता हैं।
    सर्वकामना पूर्ति हेतु सूर्योपासना, निर्जला व्रत दीपावली के छठे दिन छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति,जल, वायु और उनकी बहन छठी म‌इया को समर्पित है ताकि उन्हें पृथ्वी पर जीवन की देवतायों को बहाल करने के लिए धन्यवाद और कुछ शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया जाता है। छठ में कोई मूर्तिपूजा शामिल नहीं होती है।
35 बटालियन पीएसी में
छठ पूजा के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार, प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा, लखनऊ के उपाध्यक्ष बैजनाथ शाह एवं कोषाध्यक्ष विनोद सोनी, रत्नेश शाह, गौतम सोनी, सर्वेश सिंह परिवार सहित भारी संख्या लोगों ने पहुँचकर छठी मैया से सभी के लिए मंगलकामना किया। इस अवसर पर 32 वी वाहिनी पीएसी से एक रबर बोट मय क्रू मेंबर के पूजा के दौरान लगातार तालाब में तैनात थे, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में एक महिला दरोगा 10 महिला आरक्षी के साथ एवं डॉक्टरों की एक टीम के साथ एंबुलेंस मौके पर मौजूद रही। पूजा के दौरान घाट की शोभा बढ़ाने में पीएसी की बैंड टीम भी पीछे नहीं रही।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES