Breaking News

जिलाधिकारी ने त्योहार मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 नवंबर। कलेक्ट्रेट लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ की जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 598 स्थानो पर छापेमार कार्यवाही कर 670 विधिक नमूने संग्रहीत किये गये। जनपद में रंगीन चाय के विरूद्ध अभियान चलाकर नमूना संग्रहित करने के साथ-साथ 02 व्यक्तियो के विरूद्ध IPC की विभिन्न धाराओं में वाद पंजीकृत कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। छापेमार कार्यवाही करते हुए बिना औषधि अनुज्ञप्ति के संचालित 04 फर्मों पर पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम द्वारा छापे की कार्यवाही करते हुए लगभग रूपये 92012/= मूल्य के दवाओं को सीज किया गया एवं 09 वाद दायर किये गये।
बैठक मे जिलाधिकारी महोदय ने आगामी दीपावली एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में अभियान चलाकर छापेमार कार्यवाही के निर्देश दिये।
बैठक में ADM नगर पूर्वी, योगोश रधुबंश Dy.CMO, रईस ACP, वी0 डी0 चैधरी सहायक आयुक्त उद्योग, आई0पी0 सिंह मंडी समिति, विजय कु0 शुक्ला आबकारी निरीक्षक, सुरेश सिंह बिसेन वाणिज्यकर विभाग, प्रदीप चन्द्र लखनऊ केमिस्ट एसोसियेशन, हरीश चन्द्र लखनऊ केमिस्ट ऐसोसियेशन, उमेश चन्द्र गंगवार साईटिफिक आफिसर, अभिषेक श्रीवास्तव कन्जूमर गिल्ड, प्रताप विक्रम उम्मीद, संतोष कुमार ARO, अतुल मिश्रा LNN, विजय तिवारी ICDS, धीरेन्द्र मिश्रा DIOS OFFICE, अमर गुप्ता खाद्य मार्केटिग विभाग, आनंद कुमार बेसिक शिक्षा कार्यालय, राहुल वर्मा LDA, अमरीश शर्मा LDA, ए0के0 कोहली, अमर नाथ मिश्रा चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा, नीलेश कु0 शर्मा औषधि निरीक्षक & संदेश कु0 मौर्या, अनिल वरमानी, वरिष्ठ डायटिशियन श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव KGMU एवं प्रो0 डॉ0 नीलम कुमारी IIT, सहित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

बजट में रेलवे में सीनियर सिटीजन को झटका, ‘विकसित भारत’ में बुजुर्ग कहां ? सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं

– रेल सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत पर “नीति स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES