Breaking News

अजय राय ने धर्म स्थल पर मत्था टेका

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 नवंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः यहियागंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचे जहां पर उन्होंने गुरू ग्रन्थ के साहब के समक्ष मत्था टेका एवं अरदास में हिस्सा लिया। अरदास के उपरान्त गुरुद्वारे के ग्रन्थी ने श्री राय को सरोपा देकर उनका स्वागत किया।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 सी0पी0 राय ने बताया कि तद्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दारुल उलूम नदवतुल उलामा (नदवा कॉलेज) डालीगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां के प्रेसिडेंट सैय्यद मो0 बिलाल हसनी नदवी और मौलाना जाफर मसूद हसनी नदवी एवं अन्य उलेमाओं से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों विशेषकर अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनकी राय ली।
इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह शाहनवाज आलम, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, सरदार रंजीत सिंह, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, राजेश सिंह काली, अमित त्यागी, पूर्व पार्षद के0के0 शुक्ला भी साथ रहे।

Check Also

अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- एकता-अखंडता की रक्षा का लें संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES