Breaking News

निवाड़ी विधानसभा में अखिलेश ने कहा, मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
निवाड़ी (मध्य प्रदेश) 7 नवंबर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश की निवाड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीपक यादव के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।
निवाड़ी में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले अखिलेश यादव ने ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आयेगा। निवाड़ी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से शासन किया। दोनों पार्टियों ने मध्य प्रदेश की जनता को गरीब बनाये रखा। नौजवान बेरोजगार है और पलायन करने पर मजबूर है। मध्य प्रदेश की जनता समाजवादियों को अपना विकल्प मानती है। समाजवादी लोग अपनी बातों, विचारधारा, डॉ0 राममनोहर लोहिया और बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए रास्ते और सिद्धांतों पर चलकर जनता के बीच जाएंगे तो समाजवादी पार्टी बढ़ती हुई दिखाई देगी। मध्य प्रदेश में समाजवादियों के लिए बड़ी संभावनाएं है। समाजवादियों को लेकर जनता में भारी उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है।
डॉ0 राममनोहर लोहिया हमेशा नेहरू के खिलाफ लड़े। नेताजी ने कांग्रेस के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़ी। मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। जनसभा से पहले अखिलेश यादव ने करगंुवा, सेंदुरी तथा तरीचर में स्वागत सभाएं की। इसके उपरांत श्री यादव का भुडारा में स्वागत हुआ। गांधी चबूतरा निवाड़ी में श्री यादव ने बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मौजूद लोगों को सम्बोधित किया।

Check Also

यूपी पर्यटन विभाग का GITB ‘वेड इन इंडिया एक्सपो’ के मंच से प्रदेश के डेस्टिनेशन वेडिंग स्थलों का प्रदर्शन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा जयपुर। ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) के 13वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES