वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास का जन्मदिन सोमवार को राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके निवास पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा रहा। खेल जगत, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, राजनीतिक हस्तियों एवं शहर की कई प्रमुख शख्सियतों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी दिन उनके सुपुत्र मास्टर विवान दास का जन्मदिन भी होने के कारण दोहरी खुशियां देखने को मिलीं।
जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों ने पूरे शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए। प्रिया गुप्ता के नेतृत्व में मदर टेरेसा आश्रम में केक काटकर फल वितरण किया गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। वहीं आल इंडिया बाल्मीकि महासभा द्वारा 51 किलो लड्डू हनुमान सेतु स्थित मंदिर में चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया गया। कई सामाजिक संगठनों, व्यापारिक समूहों और युवा उद्यमियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम कर शुभकामनाएं दीं।
बीबीडी ग्रुप परिवार, बीबीडी यूनिवर्सिटी के सदस्यों, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन और लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन ने भी केक काटकर जन्मदिन मनाया। खेल जगत की कई नामचीन हस्तियों ने संदेश भेजकर दास को बधाई दी। इसी क्रम में विराज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, विराज प्रकाशन समूह और अन्य संस्थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम आयोजित किए।
सिविल अस्पताल में समाजसेवी महेश राठौर द्वारा मरीजों व तीमारदारों को फल एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए। शहरभर में हुए इन आयोजनों ने विराज सागर दास के जन्मदिन को एक सामुदायिक उत्सव का रूप दे दिया।