Breaking News

संविदा चालकों-परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी, 1 जनवरी से लागू होंगी नई दरें

– चालको/परिचालकों के लिए नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने संविदा चालकों और परिचालकों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से संविदा कार्मिकों को संशोधित दरों पर भुगतान किया जाएगा। दरों में प्रति किलोमीटर 14 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिससे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मियों को लाभ मिलेगा।
बताते चलें कि मौजूदा समय में नोएडा नगरीय सेवाओं, ग्रामीण सेवाओं, एनसीआर क्षेत्र के कौशांबी, साहिबाबाद और लोनी डिपो, गोरखपुर क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे डिपो तथा उपनगरीय सेवाओं में कार्यरत चालकों और परिचालकों को 2.18 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जा रहा था। इसे अब बढ़ाकर 2.28 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि यह बढ़ोतरी परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता और कार्मिकों के उत्साहवर्धन में सहायक होगी। इसके साथ ही सरकार ने नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना एवं नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले लाभों को भी स्पष्ट किया है। उत्तम योजना में चयनित होने के लिए चालकों को दो वर्ष और परिचालकों को चार वर्ष की निरंतर सेवा देनी होगी, साथ ही एक वित्तीय वर्ष में 288 दिन की ड्यूटी और 66 हजार किलोमीटर संचालन अनिवार्य है। उत्कृष्ट योजना के लिए यह दूरी 78 हजार किलोमीटर तय की गई है। इन योजनाओं के अंतर्गत चयनित कर्मियों को पारिश्रमिक के साथ 4000 से 7000 रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Check Also

मेट्रो और रोजगार योजनाओं की मुख्य सचिव ने परखी रफ्तार, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES