Breaking News

ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने सपा की सदस्यता ली

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। ईसाई समाज के फादर रेवरेंट सी.एल मैसी और पास्टर इंचार्ज रेवरेंट रितेश जोशुआ के साथ समाज के 21 लोग आज अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हो गए।
ईसाई पादरियों ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की चालों को धराशायी करने और समाजवादी पार्टी की विजय के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उन सबका अखिलेश यादव पर भरोसा है और वे सब उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा गिरजाघरों पर हमला कर रही है और धर्मांतरण के झूठे बहाने से ईसाई समाज को परेशान किया जा रहा है।
श्री यादव ने सभी ईसाई समाज के सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें सम्मान मिलेगा।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES