Breaking News

गीता की शिक्षाओं से जीवन को सुंदर बनाने का संदेश देगा ‘हरे कृष्ण गीता रसामृतम्’

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य ज्ञान, भक्ति और संगीत के संगम के साथ ‘हरे कृष्ण गीता रसामृतम् – पार्ट 2’ का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में लोगों को गीता के सिद्धांतों को समझने और उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने का अवसर मिलेगा।
इस्कॉन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ संदेशों को सरल, सहज और व्यावहारिक तरीके से लोगों तक पहुंचाना है, जिससे जीवन की चुनौतियों का सामना सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ किया जा सके। महोत्सव में मुकुंदा रॉक बैंड की ओर से भक्ति संगीत और जोशीले भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आधुनिक संगीत की धुनों पर कृष्ण कीर्तन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही गीता के दिव्य सिद्धांतों पर आधारित आध्यात्मिक ज्ञान साझा किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के लिए विशेष भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार, मित्रों और बच्चों के साथ महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। यह आयोजन भक्ति, आनंद और आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

Check Also

यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी अवकाश, दशहरे के साथ लगातार दो दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *