Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को मजबूती देने का सशक्त माध्यम : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को गौरा रिसॉर्ट, मोहनलालगंज, रायबरेली रोड, लखनऊ में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन की मजबूती का आधार होते हैं तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
श्री मौर्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति और अधिक समर्पित बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर कार्य करता है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत एवं पहचान है।
उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता केवल आलोचना की राजनीति करते हैं, जबकि जनता विकास और सकारात्मक कार्यों को प्राथमिकता देती है।
अपने संबोधन में श्री मौर्य ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिली है।
उन्होंने पं0 दीन दयाल उपाध्याय , डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार, आदर्श और बलिदान आज भी संगठन की वैचारिक नींव को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की। साथ ही क्षेत्र पंचायत निधि से संपन्न विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी एवं श्रीमती अर्चना मिश्रा, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, विधायकगण योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार, जय देवी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

जनगणना 2027 : पहले दिन 1.35 करोड़ घरों का सूचीकरण, प्रमुख धरोहरें भी शामिल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES