Breaking News

पेड़ पृथ्वी का आभूषण है वृक्षों की जब हम रक्षा करेंगे तभी हमारा जीवन अच्छा बनेगा : आचार्य श्याम जी मिश्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ पंतनगर खुर्रम नगर श्रीशिव मंदिर में आयोजित कथा में कथावाचक आचार्य सुबोध जी महाराज ने कहा राष्ट्र कल्याण के लिए समय समय पर भागवत कथा जैसे आयोजन होने चाहिए। और स्वस्थ निरोगी जीवन के लिए पर्यावरण सुरक्षित रखना होगा इसके लिए आवश्यक है पेड़ों का रोपण एवं उनकी होने वाली कटाई को रोकना होगा एवं जन जागरण कर लोगों को पेड़ लगाने एवं बचाने के लिए प्रेरित करना होगा 7 अक्टूबर से 13अक्टूबर तक श्रीशिव मंदिर पंतनगर खुर्रम नगर लखनऊ में संगीतमय भागवत कथा और भजन संध्या में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। भागवत कथावाचक की मधुर वाणी और धार्मिक प्रसंग के चलते आसपास का वातावरण भी धार्मिक हो गया। आयोजक श्रीमती अनीता सिन्हा और वीरेन्द्र सिन्हा भी श्रद्धालुओं का स्वागत कर पुण्य कमा रहे हैं।
कथा में मुख्य रूप से सुधा सिन्हा, दिनेश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, शिवम सिन्हा, अनूप खरे नमिता खरे, रेखा रावत, हरिओम श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, नमिता श्रीवास्तव संदीप, का विशेष योगदान है जिन्होंने श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES