Breaking News

किसान न्याय रैली में गूंजेगा किसानों को न्याय दिलाने की मांग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिजिटल मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कल बनारस में होने वाली किसान न्याय रैली की तैयारी को लेकर बयान जारी करते हुए बताया कि बनारस में कल हो रही किसान न्याय रैली की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कल होने वाली रैली में किसानों को न्याय दिलाने की मांग होगी और उसके साथ किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लेने की मांग के साथ लखीमपुर नरसंहार के जिम्मेदार केन्द्रीय मंत्री की बर्खाश्तगी और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि बनारस के जगतपुर इण्टर कालेज में आयोजित किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगीं। रैली की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में वार रूम बनाया गया है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दो दिन पहले से ही बनारस में रैली की तैयारियों को लेकर कैम्प कर रहे हैं और लगातार कार्यकर्ताओं को तैयारी संबंधी दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं और खुद भी मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव /सह प्रभारी धीरज गुर्जर भी कल ही तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैम्प कर चुके हैं, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल भी पहले ही पहुँच चुकें हैं। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के खासा उत्साह दिख रहा है, जिस तरह प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर सरकार को झुकाने का काम किया है इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी जोश और सिद्दत के साथ रैली में पहुंच रहें हैं।
रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, पूर्व विधायक अजय राय सहित अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक गण पहुंच चुकें हैं। कल होने वाली किसान न्याय रैली में से बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ताओं का पहुँचना शुरू हो गया है।

Check Also

लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 12 परियोजनाएं नहीं, 12 संकल्प हैं: राजनाथ सिंह

– केंद्र-राज्य की सोच एक दिशा में हो तो कई गुना बढ़ती है विकास की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES