Breaking News

मुख्यमंत्री ने भाजपा के ब्रज क्षेत्र के सांसदों, विधायकों एवं जिला अध्यक्षों से विकास की जानकारी ली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के सांसदों, विधायकों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया। साथ ही, उनके क्षेत्रों के विकास के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमंदों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक भाव के साथ टीमवर्क प्रत्येक स्तर पर होना चाहिए। संगठन, जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बहुत सारे सुझाव आये हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुझावों पर कार्यवाही आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग बिजली बकायेदारों के लिए ओ0टी0एस0 स्कीम शीघ्र ला रहा है। इसके माध्यम से बिजली बकायेदारों का निस्तारण कर दिया जाएगा। केन्द्र व राज्य सरकार ने विकास से सम्बन्धित अनेक कार्य किये हैं। इन विकास कार्याें, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर सांसदों व विधायकों ने अपने विचार तथा सुझावों को व्यक्त किया, जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरी गम्भीरता से सुना और उनके सुझावों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Check Also

माफिया कोई भी हो, दुस्साहस किया तो यमराज के यहां का टिकट कट रहा : सीएम योगी

– निवेश मित्र 3.0 का शुभांरभ वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES