Breaking News

आदर्श व्यापार मंडल ने मनायी छोटी दीपावली

– आज सुंदरकांड पाठ का एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण, जगह-जगह होंगे भंडारे

– आज मनाएंगे व्यापारी बड़ी दिपावाली

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 जनवरी। भगवान श्री रामचंद्र जी के आगमन के एक दिन पूर्व राजधानी में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के सानिध्य में छोटी दीवाली धूमधाम से मनाई व्यापारियों ने दीप जलाए तथा जमकर आतिशबाजी की इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला इकाई की महिला व्यापारियों द्वारा फूलों की रंगोली भी सजाई गई फूलों की रंगोली सजाने वालों में महिला इकाई की ट्रांस गोमती अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मोरिया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रितु ठाकुर द्वारा बनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के अंदर एवं जनता के अंदर अत्यधिक उत्साह एवं उमंग है हम सभी लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो हमने ऐसी पीढी में जन्म लिया है कि हम 500 वर्षों के बाद भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर के निर्माण के गौरवशाली पल के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से 22 जनवरी को अपनी-अपने निवास स्थान एवं प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाकर दिवाली बनाने की अपील की।
संजय गुप्ता ने बताया कल राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्थान स्थान पर भंडारे लगाएंगे तथा एलईडी स्क्रीन लगाकर संजीव प्रसारन करेंगे। ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कमता तिराहा, तेलिबाग एवं भूतनाथ मार्केट में कल एलईडी स्क्रीन लगाकर सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा राजधानी में संगठन के पदाधिकारियो द्वारा कई जगह सुंदरकांड के पाठ और भंडारे किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पदाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, मनीष पांडे, अनिरुद्ध निगम, अमिताभ श्रीवास्तव, श्याम सुंदर अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, राजीव शुक्ला, अमित अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश सक्सेना, प्रमोद बंसल, सोनू अग्रवाल, विपुल जैन, दीपक सिंह चौहान, राधेश्याम शर्मा, पंकज अरोड़ा, अरुण राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Check Also

मायावती ने किया एलान, अकेले लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES