Breaking News

“सांसद जी! हमारी बीवी कह रही है कि कैसे भाजपा के नेता हो, जब लाइट ही नहीं दिला पा रहे हो।”

– बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने पावर हाउस में जड़ा ताला, सांसद से फोन पर की तीखी शिकायत
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
चंदौली। भीषण गर्मी और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान चंदौली के ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बबुरी स्थित पावर सबस्टेशन पर करीब 90 गांवों के उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य कार्यालय में ताला जड़ दिया और रात भर से लेकर अगले दिन दोपहर तक धरने पर डटे रहे। इस दौरान बिजली व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से रात के समय लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज गर्मी, उमस और बिजली न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो लोगों ने विरोध का रास्ता अपनाया।
प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने पूरे घटनाक्रम को और चर्चित बना दिया। एक उपभोक्ता ने फोन पर सीधे सांसद से बात करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उसने कहा, “सांसद जी! हमारी बीवी कह रही है कि कैसे भाजपा के नेता हो, जब लाइट ही नहीं दिला पा रहे हो।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा घोषित 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे को पूरी तरह विफल बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
हालांकि, प्रशासन की ओर से प्रदर्शन के बाद स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए गए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि विद्युत आपूर्ति में जल्द सुधार किया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Check Also

सेवा सेतु अभियान में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *