Breaking News

उत्तर रेलवे : 41 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, समापक प्रपत्र से हुए सम्मानित

अपनी रेलसेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए दिनांक 31 अगस्त 2023 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 41 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए I इन समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज दिनांक 04.09.23 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा | इन कर्मचारियों को कुल ₹15,01,78,206/-का भुगतान किया गया |

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने स्वयं इस समारोह में उपस्थित रहते हुए प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया एवं सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की I इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, शिवेंद्र शुक्ला सहित कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे I

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *