Breaking News

चोरी के स्वर्णाभूषण के साथ लाइसेन्सी पिस्टल बरामद, गोविन्द उर्फ गोविन्दा गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
एटा/अवागढ़। थाना अवागढ़ पुलिस ने 27 नवंबर 2025 को सराहनीय कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा कर दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से अभियुक्त गोविन्द उर्फ गोविन्दा को गिरफ्तार किया। उसकी निशादेही और कब्जे से चोरी की 32 बोर की एक लाइसेन्सी पिस्टल, 02 मैगजीन, 07 जीवित कारतूस और पीली–सफेद धातु के आभूषण समेत कई महत्वपूर्ण प्रपत्र बरामद किए गए हैं। बरामद पिस्टल पूर्व में दर्ज अज्ञात चोर द्वारा कारित की गई घटना से जुड़ी पाई गई है।
घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें एक अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर पिस्टल और आभूषणों की चोरी की गई थी। इसके संबंध में थाना अवागढ़ में पहले ही मुकदमा दर्ज कराया गया था और पुलिस लगातार चोरी के अनावरण में जुटी थी। एसएचओ के निर्देशन में गठित पुलिस टीम लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद एटा के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या का प्रयास और गैंगेस्टर एक्ट सहित 13 से अधिक अभियोग पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त से और भी महत्वपूर्ण कड़ियां सामने आने की संभावना है, जिसकी गहन विवेचना जारी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण का उदाहरण मानी जा रही है।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES