Breaking News

पुलिस मुख्यालय में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को गरिमामयी विदाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 27 नवंबर 2025 को आयोजित विदाई समारोह में 30 नवंबर 2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा ने प्रशिक्षण महानिदेशक श्रीमती तिलोतमा वर्मा, वाणिज्य कर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय और तकनीकी सेवाओं के पुलिस अधीक्षक शिवाजी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय श्रीमती रेणुका मिश्रा और एडीजी पीएसी आर.के. स्वर्णकार ने अपने संबोधन में अधिकारियों के सरल व्यक्तित्व, पेशेवर प्रतिबद्धता और विभागीय योगदान की सराहना की। श्रीमती वर्मा के पति, पूर्व डीजीपी आशीष गुप्ता की अनुपस्थिति में उनका रिकॉर्डेड संदेश सुनाया गया, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं। अपने संबोधन में श्रीमती वर्मा ने आईपीएस बनने का श्रेय माता–पिता को देते हुए 35 वर्षों से अधिक के सेवाकाल के अनुभव साझा किए और विभागीय सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। प्रकाश स्वरूप पाण्डेय ने कहा कि वे पूरे सेवाकाल से संतुष्ट हैं और पुलिस विभाग द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभारी हैं। शिवाजी ने पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में पुलिस सेवा के महत्व का उल्लेख किया।
60 हजार आरक्षियों के एक साथ चल रहे प्रशिक्षण में नेतृत्व देने हेतु डीजी प्रशिक्षण के रूप में श्रीमती वर्मा की भूमिका की विशेष प्रशंसा की गई। अंत में डीजीपी राजीव कृष्णा ने तीनों अधिकारियों के सेवाकाल को विभाग के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह समारोह पुलिस सेवा की गौरवशाली परंपरा और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान का प्रतीक सिद्ध हुआ।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES