Breaking News

उप्र के नवप्रशिक्षित उप पुलिस अधीक्षकों को RRU ने प्रदान की MA उपाधि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
मुरादाबाद। डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) ने उत्तर प्रदेश पुलिस के नवप्रशिक्षित उप पुलिस अधीक्षकों को MA in Police Science and Strategic Management की उपाधि प्रदान की। यह उपाधि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक और व्यावहारिक प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजीव सबारवाल ने कहा कि यह उपलब्धि नव नियुक्त अधिकारियों के लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विधिक समझ और रणनीतिक सोच पर आधारित है, इसलिए अधिकारी इन मूल्यों को व्यवहार में उतारते हुए सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था को और मजबूत करें।
RRU लखनऊ परिसर की निदेशक मंजरी चंद्रा ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उन्नत व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने में विश्वविद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि RRU पुलिस बलों की क्षमता संवर्धन, निरंतर अधिगम और साक्ष्य-आधारित रणनीतिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप कौशल विकसित करने और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की दिशा में प्रेरित किया गया।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES