Breaking News

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर की महिला इकाई गठित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर की महिला इकाई का गठन शुक्रवार को मयूर कॉम्प्लेक्स स्थित इंदिरानगर कार्यालय में आयोजित प्रथम बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा को महिला इकाई का अध्यक्ष एवं शशि गिरि को सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी एवं इंदिरानगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बैठक में संगठन को विस्तार देते हुए पल्लवी सिंह, कंचन गुप्ता, रंजना वाजपेई, पिंकी शर्मा, सुशीला गुप्ता, एकता, प्रियंका पांडे, रश्मि दुबे एवं गायत्री सिंह को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। महिला इकाई ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जरूरतमंद छात्राओं को नए कपड़े, खिलौने व किताबें वितरित की जाएंगी। वहीं महिला दिवस के अवसर पर 551 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में इंदिरानगर सचिव शरद मेहरोत्रा, विवेक सचदेवा, उप सचिव आशुतोष अवधवाल, सुगामउ इकाई अध्यक्ष यशपाल सिंह थापा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष निशांत दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश विधि सलाहकार एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता सुनिधि चौधरी ने भी नई महिला इकाई को शुभकामनाएं दीं।

Check Also

लखनऊ में आशा वर्कर बोलीं- ₹3500 में घर नहीं चलता, सरकार ने मानदेय नहीं बढ़ाया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES