Breaking News

RMLIMS में वार्षिक खेल महोत्सव “INVICTUS – AVENSIS” का भव्य शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के मिनी स्टेडियम में आज प्रतिष्ठित वार्षिक खेल महोत्सव “INVICTUS – The Inauguration of AVENSIS” उत्साह और उमंग के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह ने फ़ीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों, संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम, डीन डॉ. प्रधुम्न, डॉ. भुवन, डॉ. सुनील, डॉ. दिनकर और आयोजन प्रमुख डॉ. आलोक सहित कई विशिष्टजन उपस्थित रहे। सभी गणमान्यों ने खेलों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। निदेशक डॉ. सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और टीमवर्क को भी मजबूत करते हैं, जो चिकित्सा क्षेत्र के लिए विशेष रूप से आवश्यक है। डीन डॉ. प्रधुम्न ने खेलों को संतुलित व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बताया, जबकि सीएमएस डॉ. विक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली को चिकित्सकों के लिए अनिवार्य बताया।
शुभारंभ के बाद मैदान में उत्साह का वातावरण बन गया। विभिन्न टीमों द्वारा आकर्षक फ्लैग मार्च प्रस्तुत किया गया और आधिकारिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया गया। इसके बाद छात्रों ने ऊर्जावान समूह नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी ताल, समन्वय और उत्साह ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया। INVICTUS को आयोजन प्रमुख डॉ. आलोक ने एकता, उत्साह और खेल भावना का उत्सव बताया। संस्थान ने स्पष्ट किया कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व, रचनात्मकता और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करते हैं। RMLIMS ने भविष्य में भी विद्यार्थियों और कर्मचारियों के समग्र विकास हेतु इस प्रकार के आयोजनों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *