Breaking News

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ‘अस्तित्व सम्मान समारोह 2025’ में लिया आशीर्वाद

– भारतीय संस्कृति और महिला विमर्श पर हुई सार्थक चर्चा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित ए.पी. सेन सभागार में आयोजित ‘अस्तित्व सम्मान समारोह 2025’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने पूज्य स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया।
‘सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति – अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य एवं महिला विमर्श’ विषय पर केंद्रित यह समारोह समाज संवाद और विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच रहा। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रासंगिकता यह दर्शाती है कि हमारा सांस्कृतिक तंत्र न केवल प्राचीन है, बल्कि आधुनिक चुनौतियों का समाधान देने में भी सक्षम है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन तभी संभव है जब संस्कृति और आधुनिकता के बीच समन्वय स्थापित हो।
परिचर्चा में उपस्थित विद्वानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भी अपने विचार साझा किए। मंत्री अग्रवाल ने इस आयोजन को संवाद और सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाने वाला प्रयास बताया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Check Also

वकीलों को हर साल कैशलेस इलाज, 400 राज्य विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES