Breaking News

एजिस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस और मुथूट माइक्रोफिन में साझेदारी, ग्रामीण भारत में बीमा की पहुँच बढ़ाने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ । भारत की प्रमुख और तेजी से विकसित हो रही निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एजिस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने देशभर में बीमा सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य उन ग्राहकों विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (SMEs) और ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के व्यवसायियों—तक बीमा सेवाएँ पहुँचाना है, जिन्हें अब तक इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड की लगभग 78% शाखाएँ मेट्रो शहरों के बाहर स्थित हैं, जिससे यह गठबंधन वित्तीय समावेशन और सुरक्षा को नई दिशा देगा।
एजिस ग्रुप की विशेषज्ञता और मुथूट माइक्रोफिन के व्यापक ग्राहक आधार के मेल से अब ग्राहकों को होम लोन, बिज़नेस लोन और SME क्रेडिट सॉल्यूशंस के साथ जीवन बीमा का समेकित लाभ मिलेगा।
मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ, मो. सदाफ सईद ने कहा “हमें एजिस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी कर खुशी है। यह गठबंधन हमारे ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा के अधिक विकल्प और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा। हम हमेशा पारदर्शिता और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर विश्वास करते हैं।”
वहीं, एजिस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ जूड गोम्स ने कहा कि “हम डिजिटल और इनोवेटिव बीमा समाधान के ज़रिए वितरण प्रणाली को बदल रहे हैं। मुथूट माइक्रोफिन के साथ हमारी यह साझेदारी ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।” दोनों कंपनियाँ मिलकर अब ऐसे वित्तीय समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य करेंगी जो सहज, किफ़ायती और ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुरूप हों। इससे न केवल ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बीमा की पैठ बढ़ेगी बल्कि देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी वित्तीय सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ से “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को संवहनीय वित्तपोषण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES