Breaking News

फर्जी दस्तावेजों से मंदिर हड़पने वालों पर अदालत का शिकंजा, साजिश में सात नामजद

– साज़िश में चार सरकारी बाबू पर भी मुकदमा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में धार्मिक आस्था से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ऐशबाग के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर को हड़पने की साजिश रचने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, नीरज गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों प्रवीण, अमित तथा विकासदीप स्थित रजिस्ट्रार सोसाइटी कार्यालय के चार कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और मंदिर की संपत्ति पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश की।
बताते चलें कि यह मंदिर उत्तर प्रदेश यज्ञसेनी वैश्य हलवाई महासभा के अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता व उनके भाई ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा बनवाया गया था। शिव प्रसाद गुप्ता के निधन के बाद ओमप्रकाश गुप्ता मंदिर के प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे थे।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संस्था के नवीनीकरण के नाम पर नीरज गुप्ता ने अशिक्षित ओमप्रकाश गुप्ता के हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज बनवाए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर भगवान के चढ़ावे की रकम तक चोरी कर ली।लगातार शिकायतों के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने अब नीरज गुप्ता, उसके साथियों और चार सरकारी बाबुओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मंदिर प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा है कि “मंदिर हड़पने और चढ़ावे की रकम चोरी करने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं, जिनकी तत्काल गिरफ्तारी जरूरी है।” उन्होंने प्रशासन से मंदिर और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

– मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES