Breaking News

एस. आर. ग्लोबल स्कूल में “सुगम सड़क, सुरक्षित यात्रा” थीम पर सेफ राइडिंग अभियान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। एस. आर. ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब में यातायात माह 2025 के अंतर्गत “सुगम सड़क, सुरक्षित यात्रा” थीम पर सेफ राइडिंग अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में टी.आई. अलीगंज प्रमेश पाठक ने उपस्थित छात्रों, चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सिग्नल लाइट, स्टॉप लाइन, सड़क संकेत चिह्न, गुड सेमैरिटन कानून और गोल्डन ऑवर जैसी अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सड़क पर जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ चलने का संदेश दिया। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ, अपनी लेन में चलें, तेज गति और गलत दिशा से बचें तथा आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने सभी को आवश्यक वाहन दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी। सेफ्टी मैनेजर पंकज शर्मा (ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटोकॉर्प) ने प्रोजेक्टर प्रस्तुति के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। उन्होंने छात्रों से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने की अपील की।
अभियान में एस. आर. ग्लोबल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए एस. आर. ग्रुप्स के चेयरमैन एवं एम.एल.सी. सीतापुर पवन सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES