Breaking News

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर बहन मायावती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगाँठ (रजत जयंती) पर राज्य के सभी भाई-बहनों और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. की सरकार के कार्यकाल में कई नये जिले, तहसीलें और ब्लॉक बनाए गए, जिससे नये उत्तराखण्ड राज्य में जनहित, जनकल्याण और विकास को प्रोत्साहन मिला। उन्होंने कहा कि बी.एस.पी. के समर्थन से गठित उत्तराखण्ड राज्य के लोग आज समृद्धि और खुशहाली की दिशा में अग्रसर हैं, यह हर्ष का विषय है।
बहन मायावती ने आगे कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब शासन और प्रशासन सही नीयत और नीति से जनसेवा और विकास कार्यों का संचालन करे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के नागरिक एकजुट होकर उत्तराखण्ड को शांतिपूर्ण, समृद्ध और खुशहाल राज्य के रूप में आगे बढ़ाएंगे।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES