Breaking News

भूतनाथ मार्केट गूंज उठा— “भारत माता की जय”, “बेटियों पर गर्व है हमें”

– भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट विश्व कप जीत पर आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया जश्न
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की बेटियों द्वारा पहली बार विजेता बनने पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में लखनऊ के भूतनाथ मार्केट और इंदिरा नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने सोमवार की शाम शानदार तरीके से विजय और बधाई मार्च निकालकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।
आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में निकाले गए इस जुलूस में ढोल-नगाड़ों की थाप पर व्यापारी नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी व्यक्त की गई।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव और भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीतना भारत के लिए गर्व का क्षण है। भारत की बेटियों ने पूरे देश का सिर ऊंचा कर दिया है और हर भारतीय का हृदय गर्व से भर गया है। उन्होंने सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन कमल अग्रवाल, सुमित सिंह, राजेश सक्सेना, अरुण अठवानी, अक्षय जैन, राजू जैन, सुधांशु गुप्ता, सरस जैन, दिनेश शर्मा, रजनीश भाटिया, वीरेंद्र सूरी, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद अफान, अंकुश जैन, आशीष वर्मा, विक्की दयालनी, अमन बख्शी, दीपक अग्रवाल, एजाज अहमद, प्रमोद चौबे, मुदित कौशिक, अजीत वर्मा, विजय कौशल और आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
भूतनाथ मार्केट गूंज उठा— “भारत माता की जय” और “बेटियों पर गर्व है हमें” के नारों से, जब लखनऊ के व्यापारियों ने महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर एक स्वर में भारत का तिरंगा लहराया।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES