Breaking News

35 BN में छठ पूजा के लिए तालाब की स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। महानगर वार्ड अन्तर्गत 35वीं वाहिनी पीएसी स्थित अप्पूबाग, जो छठ पूजा के लिए बहुप्रचलित घाट के रूप में प्रसिद्ध है, पर आज छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। असिस्टेंट कमाण्डेन्ट रंजीत सिंह के साथ पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम लखनऊ एवं पार्षद महानगर वार्ड हरीश चन्द्र लोधी एवं समाजसेवी अजय कुमार वर्मा एवं शरद मिश्रा ने अप्पू बाग तालाब पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी व सुरक्षा इंतज़ामों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। पार्षद हरीश चन्द्र लोधी ने नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ खड़े हो कर तालाब की सफाई करवाई और नगर निगम के सफाई इंचार्ज लक्मण सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इससे पूर्व उन्होंने तालाब के चरों और सड़क का निर्माण भी करवाया जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।
पार्षद हरीश चन्द्र लोधी एवं असिस्टेंट कमाण्डेन्ट रंजीत सिंह ने कहा कि छठ पूजा के दौरान अप्पूबाग घाट पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए घाट की स्वच्छता और सुरक्षा दोनों सर्वोपरि हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पूजा के समय पुलिस बल और स्वयंसेवकों की पर्याप्त तैनाती की जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में सुगमता बनी रहे। असिस्टेंट कमाण्डेन्ट रंजीत सिंह ने बताया कि पीएसी की ओर से सुरक्षा प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने व्रती महिलाओं और उनके परिवारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस एवं प्रशासन मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराएंगे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी घाट पर हो रही सफाई और प्रकाश व्यवस्था की सराहना की तथा प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES