Breaking News

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने भेजी राहत सामग्री : डॉ. रामाशीष राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पंजाब में आई भीषण बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने पहल करते हुए राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है। इस कार्य के लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर एक पांच सदस्यीय राहत समिति का गठन किया है, जो सामग्री के संकलन, प्रेषण और वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा जनहित और आपदा प्रभावितों की सेवा के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। पंजाब में आई इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों तक शीघ्र ही भोजन सामग्री, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक वस्तुएँ पहुँचाई जाएँगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने जानकारी दी कि गठित राहत समिति में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा और तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी.के. पाठक को शामिल किया गया है। समिति की अध्यक्षता रोहित अग्रवाल करेंगे जबकि संयोजक की जिम्मेदारी पी.के. पाठक को दी गई है।
दोनों नेता पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों का समन्वय करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यक सामग्री सही समय पर पीड़ित परिवारों तक पहुँचे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में सहयोग कर प्रभावितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करें।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES