Breaking News

आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी और असमानता से मुक्ति : योगी आदित्यनाथ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रनायकों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा और असमानता से भी पूर्ण मुक्ति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे कर 80वें स्वतंत्रता दिवस में प्रवेश किया है। यह अवसर केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के व्यापक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नागरिक के रूप में अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आजादी को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है तो 140 करोड़ भारतीयों को अपने-अपने क्षेत्र में समान रूप से योगदान देना होगा। योगी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई और धनसिंह कोतवाल जैसे वीरों के योगदान को याद किया। उन्होंने कीर्ति चक्र से सम्मानित उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के बलिदान को भी नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ दशकों में देश ने गरीबी, अशिक्षा और असमानता जैसी चुनौतियों पर काफी हद तक विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहते हुए गरीब, युवा, महिला और किसान के हित में निरंतर काम करना होगा।

Check Also

स्मिता मिश्रा ने सहयोगियों संग थामा कांग्रेस का हाथ, अजय राय बोले- बुद्धिजीवी वर्ग का बढ़ रहा जुड़ाव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा में आस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES