Breaking News

सीएम योगी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, वीरों के बलिदान को किया नमन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ऐतिहासिक विधान भवन के समक्ष आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।
समारोह में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद लेफ्टिनेंट हरी सिंह बिष्ट की माता शांति बिष्ट तथा शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहिंद्रा के पिता एचएस मोहिंद्रा को सम्मानित किया गया। शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल भरत सिंह और वीर चक्र से सम्मानित शहीद नायक राजा सिंह की पौत्रवधू राजेश्वरी देवी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मान प्रदान किया।
ऑपरेशन विजय में शहीद मेजर रितेश शर्मा के पिता सत्य प्रकाश शर्मा, वायुयान दुर्घटना में शहीद एनसी पुताली के भाई मुन्नी लाल, ऑपरेशन रक्षक में शहीद नायक अरुण कुमार त्रिपाठी के पिता हवलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी और नौसैन्य अभियान में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की माता प्रजेश यादव को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ऑपरेशन पवन में शहीद राजवीर सिंह की पत्नी सुमन देवी, ऑपरेशन रक्षक में शहीद सिगनलमैन हर्षवर्धन सिंह की पत्नी शमा देवी, सेना मेडल से सम्मानित हवलदार पंकज सिंह की पत्नी शक्ति सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर प्रभांशु सिंह के बड़े भाई प्रांजल सिंह को सम्मान मिला।
सीआरपीएफ के शहीद रक्षा राम की पत्नी सीता सुंदरी, शहीद दिवाकर तिवारी की पत्नी संतोष तिवारी और लांस नायक शहीद बचान सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने वीरों के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

Check Also

पर्व-त्योहारों में छिपा है राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश : अनिल जी

– अयोध्या के दीपोत्सव की चमक पूरी दुनिया में फैल रही : दिनेश शर्मा वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *