Breaking News

अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- एकता-अखंडता की रक्षा का लें संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ध्वज रक्षक के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और राष्ट्र के प्रति एकजुटता का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण से पूर्व अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस असंख्य ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है। देश को आजादी अमर शहीदों के असीम त्याग और संघर्ष से मिली। उन्होंने कहा कि आज देश के भविष्य युवाओं और छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। फिरकापरस्त ताकतें समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पर काबिज ताकतें देश की गंगा-जमुनी तहजीब और एकता-अखंडता को कमजोर करने में लगी हैं। ऐसे समय में प्रत्येक कांग्रेसजन को देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अजय राय ने लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की पूर्व आचार्य प्रो. ऊषा बख्शी और वरिष्ठ नेता आरएस तिवारी को कांग्रेस के प्रति निष्ठा, समर्पण और लंबे समय तक दी गई सेवाओं के लिए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता सोनू पंडित आदि की मौजूदगी रही।

Check Also

रालोद छात्रसभा ने शुरू किया RLD Campus Connect, 31 अक्टूबर को मेरठ में छात्र पंचायत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। रालोद छात्रसभा, उत्तर प्रदेश ने सोमवार से प्रदेशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES