Breaking News

श्री नारायण गुरु जयंती पर याद किए गए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। 10 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज लखनऊ में श्री नारायण गुरु जी की जयंती मनाने का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यालय अंबेडकर फाउंडेशन नई दिल्ली के अप्रूवल ऑर्डर के तहत समाज कल्याण सेवा संस्थान लखनऊ ने इस कार्यक्रम को संयोजित किया। जिसमें वाह्य वक्ताओं के अतिरिक्त उक्त कालेज के प्राचार्य सहित अन्य अध्यापक वक्ताओं ने हिस्सा लिया। संस्था अध्यक्ष एच.सी. वर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य के के श्रीवास्तव को माला पहनकर मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसी दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों एवं वक्ताओं सभी को चाय नाश्ता तथा लंच पैकेट भी बांटे गए।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री नारायण गुरु जी की फोटो सहित जीवन से संबंधित बुकलेटध् नोटबुकध् डायरीध् कलमध् फोल्डर आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी वक्ताओं ने गुरुजी के जीवन और उनके कृत्यों पर प्रकाश डाला।अंत में अध्यक्ष व प्राचार्य ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

– मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES