Breaking News

लोहिया संस्थान में तिरंगे के साथ गूंजा देशभक्ति का स्वर, 18 कर्मचारी सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिकारियों, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्थान की बीते वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी से अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति के साथ राष्ट्रहित में योगदान देना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
उत्कृष्ट सेवा के लिए संस्थान के 18 नियमित कर्मचारियों को डायरेक्टर अवार्ड ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। हर घर तिरंगा और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित सेल्फी विद तिरंगा, पोर्ट्रेट विद तिरंगा, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, भाषण और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्थान के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ हुआ।

Check Also

रालोद छात्रसभा ने शुरू किया RLD Campus Connect, 31 अक्टूबर को मेरठ में छात्र पंचायत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। रालोद छात्रसभा, उत्तर प्रदेश ने सोमवार से प्रदेशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES