Breaking News

तिरंगे के सम्मान के साथ कर्तव्य का संकल्प, बोले डीजीपी राजीव कृष्ण

– हमारा लक्ष्य है… Citizen First Policing / Trust Based Policing / Technology Driven Policing
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, नागरिक सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति संकल्प दोहराया।
डीजीपी ने तिलक मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय के बाद गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने देश को स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार दिलाया।
उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी सार्वजनिक कर्तव्य का संकल्प है। उत्तर प्रदेश पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के विश्वास की प्रहरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में स्थापित ‘Zero Tolerance’ नीति अब पुलिस की कार्यसंस्कृति और चरित्र का हिस्सा बन चुकी है।
डीजीपी ने एसटीएफ के स्वर्गीय निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और गैलेण्ट्री मेडल मिलने को प्रदेश पुलिस के लिए गौरव बताया। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली उपनिरीक्षक अस्मिता डे को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह गोल्ड प्रदान किया गया। वर्ष 2025 के गैलेन्ट्री मेडल प्राप्त पांच पुलिसकर्मियों तथा वर्ष 2026 के विभिन्न सम्मान चिन्हों से चयनित कर्मियों को भी सांकेतिक रूप से सम्मानित किया गया। डीजीपी ने ‘वन्दे मातरम्’ की 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल गाया नहीं जाता, बल्कि जिया जाता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के परिजनों के त्याग और सहयोग को बल की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए पूरे पुलिस परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Check Also

स्मिता मिश्रा ने सहयोगियों संग थामा कांग्रेस का हाथ, अजय राय बोले- बुद्धिजीवी वर्ग का बढ़ रहा जुड़ाव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा में आस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES