Breaking News

डॉ. अजय वर्मा को मिली सीसीआई फेलोशिप

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. अजय कुमार वर्मा को चेस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित फेलोशिप से नवाजा गया है। वह डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में श्वसन चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। उन्हें यह सम्मान 23 अगस्त 2025 को कोलकाता में आयोजित चेस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
यह फेलोशिप उनके श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में दी गई है। चिकित्सा जगत में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

Check Also

लविवि में गूंजा उम्मीद का संदेश, भावनात्मक परेशानी में मदद लेने को किया प्रेरित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES