Breaking News

स्वतंत्रता दिवस अमृत सप्ताह में महिला व्यापारियों ने ली स्वदेशी अपनाने की शपथ

– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल महिला इकाई लखनऊ ने तिरंगा धारण किया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अमृत सप्ताह के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में महिला व्यापारियों ने तिरंगा धारण कर और तिरंगा झंडा हाथ में लेकर जीवन में केवल भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने व स्वदेशी वस्तुओं के क्रय-विक्रय की शपथ ली।
अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस शपथ कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी महिला पदाधिकारियों को भारत निर्मित वस्तुओं के प्रयोग की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने और विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने में व्यापारियों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि कुटीर उद्योगों को भी सशक्त बनाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल महिला इकाई लखनऊ की नगर अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, वर्तिका शुक्ला, अंजलि मौर्य, मनोरमा मिश्रा, आरती कपूर, रंजना सिंह, सुचिता मिश्रा, प्रिया शर्मा, काव्या सिंह, प्रियम पांडेय, ज्योति सिंह, ऋतु सिंह, बद्री रेणु सिंह, मं‌जूषा श्रीवास्तव, कंचन यादव, बिंदु, षष्ठी सिंह, आयुषी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Check Also

3000 यूनिट रक्तदान से डिप्लोमा इंजीनियरों ने पेश की मानवता की मिसाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हृदय सम्राट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES