Breaking News

अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय को भूमि हस्तांतरित

– अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद का स्थायी परिसर होगा लखनऊ में
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। योगी सरकार ने अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के लखनऊ परिसर को स्थायी भवन निर्माण हेतु 2.3239 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित कर दी। यह परिसर बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी, एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. भाषाविज्ञान, एम.ए. अंग्रेजी साहित्य, पीजीडीटीई, पीएच.डी. के साथ फ्रेंच, जर्मन, रूसी और स्पेनिश जैसी भाषाओं के अंशकालिक पाठ्यक्रम भी संचालित करेगा।
वर्तमान में विश्वविद्यालय आरटीटीसी कॉम्प्लेक्स, कानपुर रोड, लखनऊ में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। भूमि हस्तांतरण समारोह उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास पर हुआ, जिसमें उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, कुलपति प्रो. एन. नागराजू और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह विश्वविद्यालय युवाओं को वैश्विक स्तर की भाषाई शिक्षा और नए अवसर प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. नागराजू ने इसे संस्थान के दीर्घकालिक विकास के लिए अहम कदम बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
सरकार ने मंत्री परिषद से अनुमोदन प्राप्त कर यह भूमि विश्वविद्यालय को 1 रुपये प्रतिवर्ष की लीज पर उपलब्ध कराई है, जिसकी औपचारिक लीज डीड 12 अगस्त 2025 को निष्पादित की गई।

Check Also

एनडीआरएफ को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्मान, आपदा प्रबंधन में भारत बना वैश्विक नेतृत्वकर्ता: अमित शाह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गाजियाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES