वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। शाहजहांपुर जिले के कटरा विधानसभा क्षेत्र से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर पहुंचे युवाओं ने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान का प्रचार किया। यात्रा का उद्देश्य पीडीए समाज को जोड़ना और सामाजिक एकजुटता का संदेश देना रहा। साइकिल यात्रियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा में शामिल सभी युवाओं को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उनसे आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया। पार्टी की ओर से पीडीए समाज को एकजुट करने और जनसंपर्क बढ़ाने के प्रयासों के बीच इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया गया।
कौशल यादव के नेतृत्व में निकली इस साइकिल यात्रा में सुनील यादव, रोहित यादव, मंजेश यादव, शोभित यादव, शिवनेश यादव, रजनेश यादव, शाश्वत यादव, आशीष यादव, वीरेन्द्र यादव, राहुल राठौर, आकाश यादव, सुधीर यादव, अमित यादव, सूरजपाल यादव, विष्णु दयाल यादव, जितिन यादव, प्रशांत यादव और संतराम यादव समेत अन्य युवा शामिल रहे।
यात्रियों ने कटरा से लखनऊ तक साइकिल चलाकर पीडीए के विचार और सामाजिक एकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। यात्रा के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद यात्रियों ने पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने और चुनाव में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का संकल्प जताया।