Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के बाजार तिरंगेमय होंगे

– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने किया ध्वज वितरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजधानी के व्यापारी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में नरही बाजार, हजरतगंज में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाजार के व्यापारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।
इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि राजधानी की प्रमुख बाजारों को तिरंगे और झालरों से सजाया जाएगा तथा 15 अगस्त के दिन विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि आज़ाद भारत में जन्म लिया है। हमारे पूर्वजों ने अनेक कठिनाइयां झेलकर और बलिदान देकर हमें यह स्वतंत्रता दिलाई है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे कार्य करें जिससे भारत फिर से विश्व गुरु बने और एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नरही बाजार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महामंत्री संजय अग्रवाल, अभिषेक केसरवानी, अश्वनी मिश्रा, रमेश केसरवानी, अनिल अग्रवाल, सुभाष श्रीवास्तव, राकेश साहू, आलोक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष श्यामजी शर्मा सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES