Breaking News

राजधानी में चार वर्षीय मासूम से दरिंदगी, वैन चालक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम स्थित एक निजी स्कूल में चार साल की नर्सरी छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और अभिभावकों में गहरा रोष फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान स्कूल वैन चालक गिरीश मिश्रा के रूप में हुई है। आरोप है कि वह निजी स्कूल की वैन चलाता था और रोजाना बच्ची को घर से स्कूल तथा स्कूल से घर छोड़ने का काम करता था। इसी दौरान उस पर मासूम के साथ हैवानियत करने का आरोप लगा है। बताया गया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस को तहरीर दी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। तालकटोरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी है।
पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी, कमलेश दीक्षित ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई और क्या किसी और की भूमिका भी इसमें रही। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Check Also

रेलवे फार्मासिस्ट भर्ती में बड़ा बदलाव, अब बी.फार्म या फार्म.डी होगी न्यूनतम योग्यता : सुनील यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार ने फार्मेसी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES