Breaking News

जवाहर भवन में लगी आग पर एक घंटे में पाया काबू, बड़ा हादसा टला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी स्थित जवाहर भवन में रविवार सुबह आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन विभाग के अनुसार सुबह 9:53 बजे जवाहर भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इसके तुरंत बाद फायर स्टेशन हजरतगंज से तीन अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी फायर स्टेशनों से भी दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए भेजा गया। कुल 15 अग्निशमन वाहन राहत एवं बचाव कार्य में लगाए गए।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने तेजी और सूझबूझ के साथ अभियान चलाते हुए करीब एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। आग जवाहर भवन के पिछले हिस्से में स्थित चौथी मंजिल पर बने एक कार्यालय में लगी थी। दमकल कर्मियों ने आग को अन्य कार्यालयों और भवन के हिस्सों तक फैलने से रोक दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

घटना के दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग की ओर से आग के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय पर की गई अग्निशमन विभाग की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Check Also

ANTF ने नशे की 228 किलो की खेप पकड़ी, 9.60 लाख टैबलेट और 1.20 लाख कैप्सूल बरामद; छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर में एएनटीएफ लखनऊ यूनिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES