Breaking News

केजीएमयू को नैक निरीक्षण में मिला “ए डबल प्लस ग्रेड”

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (NAAC) के निरीक्षण में सर्वोच्च ए डबल प्लस ग्रेड मिला है। 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच नैक टीम ने विश्वविद्यालय का मूल्यांकन किया था। इससे पहले वर्ष 2023 में हुए निरीक्षण में केजीएमयू को ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ था।
कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद की पहल पर विश्वविद्यालय ने दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को जारी परिणाम में केजीएमयू ने 3.76 अंक के साथ ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल किया। कुलपति ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी और इसे संस्थान की शैक्षणिक, शोध एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता का प्रमाण बताया।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES