Breaking News

पीएनबी ने पहली तिमाही में दर्ज किया रिकॉर्ड 7,081 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7,081 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ अर्जित किया है, जो बैंक के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। बुधवार को बैंक द्वारा जारी वित्तीय नतीजों के अनुसार, पहली तिमाही में कुल आय साल-दर-साल 15.7 प्रतिशत बढ़कर 37,232 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं शुद्ध ब्याज आय में भी 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
बचत जमाराशि में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 4,97,981 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि चालू जमाराशि में 9.2 प्रतिशत की मजबूती आई है। इसके साथ ही, कासा जमाराशि 3.6 प्रतिशत बढ़कर 5,68,638 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस दौरान बैंक के कुल रिटेल क्रेडिट में 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 2,62,219 करोड़ रुपये है। कोर रिटेल अग्रिम भी 17.7 प्रतिशत बढ़ा है, जिससे बैंक की रिटेल लोन रणनीति की सफलता का संकेत मिलता है।
पीएनबी के आवास ऋण में 16.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और अब यह आंकड़ा 1,18,708 करोड़ रुपये हो गया है। वाहन ऋण में भी साल-दर-साल 25.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। कृषि ऋण में 6.2 प्रतिशत और एमएसएमई क्षेत्र में 18.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो ग्रामीण और लघु उद्योग क्षेत्रों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Check Also

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 5017 करोड़ रुपये

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES