Breaking News

प्रदेश जितना हराभरा होगा वातावरण उतना ही जीवन के अनुकूल होगा – मंत्री डा0 अरूण सक्सेना

– वृक्षारोपण महाभियान-2025 के अन्तर्गत सभी नगरीय निकायों में 35 लाख पौधे रोपे जायेंगे
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने राज्य के सभी 762 नगरीय निकायों में हरियाली को और भी बढ़ाने के लिए आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर विकास को 35 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए अभी से स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में स्थापित कान्हा गोशाला परिसर, साफ किये गये कूड़ा स्थलों, सड़क किनारे की खाली जगहों, सार्वजनिक भवनों व स्थल परिसर, धार्मिक, पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों के आसपास तथा नगरीय क्षेत्रों के चैराहों व प्रवेश द्वार को और सुन्दर बनाने के लिए पौधरोपण किया जाये। शहरों में मियावाकी वन, उद्यान, नक्षत्र वाटिका, पंचवटी बनाने के लिए फलदार एवं फूलदार पौधे रोपित किये जाये।
नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा शुक्रवार को जल निगम के फील्ड हॉस्टल संगम, लखनऊ में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना के साथ वृक्षारोपण महाभियान-2025 की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये।
नगर विकास मंत्री ने नगरीय क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए स्थल का चिन्हीकरण करने, पौधरोपण के बाद पौधों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘‘मां के नाम एक पेड़‘‘ की भावना पर तथा मन्दिरों में प्रसाद के रूप में पौधे दिए जाये जिससे लोगों को ऐसे पौधों को रोपने के बाद विशेष लगाव रहे और वे जीवन पर्यन्त उनकी देखभाल करते रहें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि विद्युत परिसरों के खाली स्थानों पर भी पौधरोपण कर हरियाली बढ़ायें।

Check Also

परीक्षा सामग्री के निस्तारण में लापरवाही पर मुख्य सचिव सख्त, सात दिन में कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES