Breaking News

निजीकरण ऊर्जा परिवार एवं आम जनमानस के हित में नहीं : विभांशु कुमार सिंह

– तकनीशियनों का काली पट्टी बांध कर विरोध
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल वितरण निगम में पीपीपी पार्टनरशिप हेतु प्रकाशित निविदा के विरोध में विधुत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की सभा/ बैठक में निजीकरण का विरोध करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह द्वारा निजीकरण को पूर्णतः असंवैधानिक बताते हुए कहा गया कि निजीकरण ऊर्जा परिवार एवं आम जनमानस के हित में नहीं है। ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण गरीबों, किसानों एवं आम जनमानस के लिए बहुत ही हानिकारक है।
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कमेटी जनपद लखनऊ के द्वारा कार्यालय अधीक्षण अभियंता (6,10,9) कार्यालय के समक्ष षुक्रवार को विभागीय कार्यों के संपादन के उपरांत जनजागरण सभा आयोजित की गई। सभी तकनीशियन द्वारा कार्यालय अवधि में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया गया। निजीकरण के विरोध में सभी तकनीशियन द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।
जिला मंत्री सुनील प्रजापति द्वारा बताया गया कि संगठन के द्वारा निजीकरण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। संगठन की सभा की अध्यक्षता विभांशु कुमार सिंह द्वारा किया गया। सभा में शशी कांत, मान सिंह, ब्रिजेश कुमार, साद सिद्दीकी, सुनील प्रजापति, सुबोध, आलोक, विकास, विनय दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES